अपने नये सीरियल युद्ध को लेकर महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि टेलीविजन में आपको बहुत अच्छा करना होगा तभी आप सफल हो पायेंगे. एक कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि क्या टेलीविजन उनके लिए सेफ रहेगा. तो उन्होंने जवाब दिया कि दुनिया में काई चीज सेफ नहीं है. यदि आप फिल्म में काम करते हैं या स्टेज में पहले से ही आप कैसे तय कर सकते हैं कि आप को सफलता हाथ लगेगी या असफलता. आप हालांकि काफी सतर्क होकर काम करते हैं लेकिन कभी हमें असफलता भी हाथ लगती है. अमिताभ का मनना है कि एक फिल्म की कमाई की तुलना में एक सीरियल की कमाई तीन गुनी होती है. गौरतलब है कि अमिताभ का नया धारावाहिक सोनी चैनल पर आने वाला है जिसकी चर्चा काफी जोरो पर है. इससे पहले जब अमिताभ ने केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में काम किया था तो भी यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह शो सफल नहीं होगा लेकिन केबीसी की सफलता के बाद एक बार फिर अमिताभ के अच्छे दिन आये और उन्होंने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा.
हालाँकि टीवी सीरियल का काम भी किसी फिल्म की तरह ही होता है लेकिन टीवी सीरियल फिल्म के मुकाबले ज्यादा लम्बे और अधिक समय तक चलते हैं। इसीलिए फिल्मे सारा पैसा एक ही झटके में कमाने की कोशिश करती हैं जबकि टीवी सीरियल धीरे-धीरे अपनी टी आर पी बढ़ाने पर जोर देते हैं जिससे की उनकी कमाई बढ़ सके और वो आधिक् समय तक टेलीविज़न की दुनिया में टिक सके।
दोस्तों अगर आप के पास कोई जानकारी है, जिसे आप शेयर करना चाहते हैं तो कृपया करके हमे कॉमेंट कीजिये, अगर आपके दुआरा दी गयी जानकरी हमे पसन्द आयी तो हम उसे आप के नाम और फोटो के साथ पब्लिश करेंगे । एक बात और अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी सवाल – जवाब करना हो तो Comment जरूर करें और अगर Post पसंद आया हो तो Social Media में Share करना न भूलें.ताकि और दोस्तों को भी इसकी जानकारी मिल सके ।
धन्यवाद .
search for more helpful article's http://infohatric.blogspot.in






No comments:
Post a Comment
Ye Post Aapko kaisi Lagi hume Jarur Batayen.